मऊ, मई 23 -- मऊ, संवाददाता। थाना समाधान दिवस पर जनशिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराए जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर व जिलाधिकारी आनन्द वर्द्धन ने थाना हलधरपुर में फरियादियों की समस्याएं सुनी। जनपद के समस्त थानों पर भी थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान द्वारा समस्त थानों 220 मामले आए। इसमें से कुल 10 प्रार्थना पत्रों का मौके पर पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा निस्तारण कराया गया। राजस्व विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व टीम को आवश्यकतानुसार पुलिस बल उपलब्ध कराकर निस्तारण किये जाने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस में पहुंचे डीएम-एसपीचिरैयाकोट संवाद चिरैयाकोट संवाद के अनुसार थाना प्रांगण में शनिवार को उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ...