थाना समाधान दिवस में आईं 13 शिकायतें, चार निस्तारित
संभल, मई 23 -- थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में भूमि विवादों से जुड़ी शिकायतों की भरमार रही। गुन्नौर एसडीएम विकास चन्द और सीओ आलोक कुमार सिद्धू की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में कुल 13 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। थाना समाधान दिवस में थाना प्रभारी धीरज सिंह और नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए लेखपाल और पुलिस टीमों को मौके पर भेजकर कार्रवाई कराई। समाधान दिवस में खेड़ामानी गांव निवासी वीरपाल सिंह ने चकरोड पर नींव लगाकर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं शिकायत पर अधिकारियों ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम विकास चन्द ने राजस्व और पुलिस कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.