थाना समाधान दिवस में आईं 12 शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण
औरैया, जून 27 -- थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार हरिकिशोर और थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फरियादियों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित लेखपालों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का निष्पक्ष जांच के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- निगोही थाना समाधान दिवस में सुनीं शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश साथ ही शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.