अयोध्या, अप्रैल 11 -- जाना बाजार। थाना समाधान दिवस के अवसर पर हैदरगंज में आयोजित समाधान दिवस में कुल 11 लोगों ने अपने प्राथना पत्र पेश किए। तहसीलदार दिनेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कार्यवाही की। शासन के निर्देश पर आयोजित होने वाले शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर हैदरगंज थाने में कुल 11 समस्याएं राजस्व, चक पैमाइश, चक मार्ग, अवैध कब्जे की रहीं। इस दौरान किसी समस्या का निस्तारण नहीं किया जा सका। तहसीलदार बीकापुर दिनेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष सेक्टर संतोष कुमार ने निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही की। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक कृपा शंकर मिश्रा, दरोगा श्रीपति मौर्य, बुद्धिमान सिंह, शिव आशीष भारती, लक्ष्मीकांत तिवारी, अरविंद सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। लेकिन लेखपाल नदारद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.