औरैया, अप्रैल 11 -- सहार, संवाददाता। थाना सहार में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस महज औपचारिकता नहीं रहा, बल्कि फरियादियों को मौके पर राहत दिलाने का मंच बन गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती की मौजूदगी में जमीन विवाद और कब्जे से जुड़े मामलों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिससे फरियादियों को त्वरित न्याय की उम्मीद जगी। सबसे अधिक ध्यान खेतों पर अवैध कब्जे से जुड़े मामलों पर रहा। ग्राम सौंथरा के अरविन्द और रविन्द्र सिंह ने अपने खेत पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई, जबकि ग्राम बराऊ के प्रेमनारायण ने आरोप लगाया कि जीवा सिरसानी निवासी सलीम ने उनके खेत पर जबरन कब्जा कर लिया है। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने राजस्व टीम को तत्काल मौके पर भेजने के निर्देश दिए, ताकि निष्पक्ष जांच कर जल्द समाधान कराया जा सके। समाधान दिवस में पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.