कुशीनगर, मार्च 15 -- पडरौना, निज संवाददाता।मार्च महीने के दूसरे शनिवार को जिले के सभी थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम व एसपी के किसी थाने में नहीं पहुंचने से थाना समाधान दिवस सिर्फ औपचारिकता बन कर रह गई है। वहीं अधिकांश लेखपाल फार्मर रजिस्ट्री में व्यस्त होने के कारण थाना समाधान दिवस में नहीं पहुंच सके।पडरौना कोतवाली परिसर में नायब तहरीदार राजेश कुमार व कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें फरियादियों की संख्या कम पहुंची। किसी जिम्मेदार अधिकारियों के नहीं पहुंचने से थाना समाधान दिवस सिर्फ औपचारिकता बन कर रह गई है। वहीं अधिकांश लेखपाल फार्मर रजिस्ट्री में व्यस्त होने के कारण कोई भी थाने पर नहीं पहुंचा। कोतवाली में कुल दो फरियादियों ने शिकायत की। सभी राजस्व से संबंधित रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.