कुशीनगर, अप्रैल 10 -- कुशीनगर। जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए अप्रैल से जून तक का थाना समाधान दिवस का रोस्टर जारी कर दिया गया है। प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक इसका आयोजन होगा, जिसमें संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि थाना क्षेत्र में आने वाले सभी राजस्व ग्रामों के राजस्व एवं चकबन्दी विभाग के कर्मचारी, पुलिस विभाग के निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक, विकास विभाग, विद्युत निगम तथा नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका/नगर पंचायत के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी समाधान दिवस में उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.