मुरादाबाद, फरवरी 28 -- कोतवाली में लगे थाना समाधान दिवस में एसडीएम विनय सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। जिसमें 9 शिकायतों में से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो गया। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम का गठन किया गया। शनिवार को थाना समाधान दिवस में एसडीएम विनय सिंह ने शिकायतें सुनी ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग संबंधी रही। एसडीएम विनय सिंह ने बताया कि जो शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका है। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप मलिक के अलावा हल्का लेखपाल और कानूनगो मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.