कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी थानों व चौकियों में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान करते हुए थाना परिसर, कार्यालय भवन, मिशन शक्ति केन्द्र, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात, सरकारी वाहनों तथा आवासीय परिसरों की गहन साफ-सफाई की गई। साथ ही कूड़ा-करकट का समुचित निस्तारण कर पूरे परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग में स्वच्छ, अनुशासित एवं सकारात्मक कार्य वातावरण स्थापित करना तथा "स्वच्छता ही सेवा" के संदेश को व्यवहार में लाना है। इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया तथा आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.