थाना लाने के दौरान बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक व चौकीदार बचे
गिरडीह, जून 26 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। अवैध बालू पर शिकंजा कसने निकले अंचल अधिकारी को ट्रैक्टर तो मिल गया, पर थाना पहुंचने से पहले भागने की फिराक में चालक ने ट्रैक्टर तेज दौड़ाया जिस कारण तेलोनारी गांव के पास गहरे गड्ढे में पलट गया। गुरुवार सुबह हुई इस नाटकीय घटना में चालक और साथ बैठे चौकीदार की जान बाल-बाल बची। बेंगाबाद के अंचल अधिकारी सफी आलम ने गुरुवार सुबह मोतीलेदा बालू घाट पर औचक छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से बालू लादकर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को रंगे हाथों पकड़ा गया। जब्त ट्रैक्टर को थाना लाने के लिए सीओ ने एक चौकीदार को उस पर बैठाकर भेजा। लेकिन चालक ने मौका देखते ही ट्रैक्टर भगा दिया। तेज रफ्तार में भाग रहे ट्रैक्टर पर चालक तेलोनारी गांव के पास नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.