अयोध्या, अप्रैल 4 -- सोहावल,संवाददाता। थाना रौनाही का मुआयना करने के लिए शुक्रवार की रात एडीजी जोन प्रवीण कुमार रौनाही पहुंचे। जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने एडीजी का स्वागत किया। स्वागत के बाद एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने निरीक्षण के दौरान साइबर हेल्प डेस्क,महिला हेल्प डेस्क,मिशन शक्ति केंद्र और कार्यालय के रख-रखाव का निरीक्षण करने के बाद निरीक्षण के लिए रखे गये असलहों के बारे में जानकारी ली। असलहों के जानकारी के बाद थाना परिसर सहित मेस का भी निरीक्षण किया। एडीजी ने सवाल-जवाब के जरिए मौजूद पुलिस के जवानों के दिमाग को भी परखा और क्रमबद्ध खड़े हुए उप निरीक्षक,सिपाही,महिला कांस्टेबल से परिचय लेते हुए उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिया। एडीजी जोन प्रवीण कुमार रौनाही थाने के निरीक्षण के बाद पूर्ण रूप से संतुष्ट नजर आए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी सोमे...