हमीरपुर, मई 12 -- कुरारा, संवाददाता। कस्बा कुरारा के हाइवे से थाना की तरफ जाने वाले रास्ते में गेट के पास गहरा गड्ढा हो जाने से वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गड्ढे में ई-रिक्शा पलटने से एक आंगन वाडी कार्यकत्री की मौत हो चुकी है। लेकिन इसको ठीक करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। कस्बा कुरारा के मुख्य बस स्टैंड से थाने के लिए जाने को रास्ते में बने गेट के पास दो साल से गहरा गड्ढा हो गया है। जिससे छोटे वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते में एक वर्ष पहले एक ई-रिक्शा लोहे का सामान लादकर बस स्टैंड के तरफ जा रहा था। इस गड्ढे में फंसकर ई-रिक्शा पलट गया था। जिसमें पैदल जा रही आंगनवाड़ी कार्यकत्री की दबकर मौत हो गई थी। तब भी इस गड्ढे को ठीक करने का प्रयास किसी ने नहीं किया। कस्बा निवासी गंगारा...