गोपालगंज, फरवरी 11 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हुई चाकूबाजी की घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। हरपुर राजोखर गांव में मंगलवार को अनिल कुमार पासवान के पुत्र दीप राज पासवान को कुछ लोगों ने पहले मारपीट कर घायल किया और फिर सिर में चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बताया गया कि दीप राज अपने खेत से लहसुन तोड़कर घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में अनिल कुमार पासवान के बयान पर दयानंद पासवान समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं शहर के सरेया वार्ड नंबर दो निवासी प्रमोद दुबे को नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के समीप पूर्व विवाद को लेकर चाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.