रांची, जनवरी 21 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के थाना मैदान में पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह मुंडा की स्मृति में 24 जनवरी को एक दिवसीय फुटबॉल खेल एवं मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग लेंगी। आयोजकों के अनुसार विजेता टीम को 50 हजार एक रुपये, जबकि उपविजेता टीम को 40 हजार एक रुपये नगद पुरस्कार के रूप में प्रदान किए जाएंगे। फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया संघ द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने खेल प्रेमियों से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.