गुमला, फरवरी 17 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के टोटो निवासी साहिल आलम ने गांव के ही माजिद अंसारी व साजिद अंसारी के खिलाफ मारपीट करने को लेकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में साहिल ने बताया कि 10 फरवरी को वह गुमला स्थित एक होटल में खाना खाकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में माजिद अंसारी और साजिद अंसारी ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों की मदद से उसे सदर अस्पताल गुमला इलाज करवाने लाया गया। प्राथमिकी में मारपीट का कारण दुकान को लेकर चल रहा पुराना विवाद बताया गया है। पुलिस मामले को दर्ज कर जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.