सहरसा, अप्रैल 10 -- सोनवर्षा राज। थाना परिसर में पीपुल फ्रेंडली पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी संजय कुमार सत्यार्थी सहित अन्य पुलिसकर्मी और स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने बच्चों को स्नेहपूर्वक बिस्कुट, कॉपी, चॉकलेट, पेन और पेंसिल वितरित किए। इस पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, जिसे देखकर मौजूद लोगों ने भी कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की पहल का मुख्य उद्देश्य आम लोगों, विशेषकर बच्चों के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि बनाना और आपसी विश्वास को मजबूत करना है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस केवल कानून- व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.