गोपालगंज, जुलाई 13 -- थावे। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को अंचल अधिकारी कुमारी रूपम शर्मा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें भूमि विवाद से जुड़े कुल चार मामले आए। जिनमें से एक का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। सीओ ने बताया कि शेष तीन मामलों में दस्तावेजों की जांच के लिए संबंधित पक्षों को अगले जनता दरबार में आवश्यक कागजातों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान थाने की प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर शशि सपना, कर्मचारी सुरेश यादव, मंजू देवी सहित वाद-विवाद से जुड़े पक्षकार और ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.