बगहा, मार्च 16 -- चौतरवा, एक संवाददाता। थाना आने वाले पीड़ितों से अच्छा व्यवहार नहीं करने वाले अधिकारियों पर करवाई होना तय है। साथ ही कांड के अनुसंधान में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त बातें चौतरवा थाना का वार्षिक निरीक्षण करते हुवे बगहा एसपी रामानंद कौशल ने थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों से कही।उन्होंने बताया की कांडों का समय से निष्पादन करने व बिधि व्यवस्था दुरुस्त करने सहित अन्य मामलों को लेकर चौतरवा थाना का वार्षिक निरीक्षण रविवार को किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष अंकित कुमार सहित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने का कार्य किया। निरीक्षण के उपरांत एसपी ने थाना के सभी चौकीदारों व दफादार से उनके आवंटित पंचायत के बारे में बृहद जानकारी लेते हुवे कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होने सभी चौकीदारो से...