भागलपुर, अप्रैल 13 -- नवगछिया, निज संवाददाता। इस्माईलपुर थाना से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर स्थित बासा में सोए हुए अवस्था में 70 वर्षीय वृद्ध पशुपालक बूटो मंडल की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शनिवार की देर रात हुई। पशुपालक इस्माईलपुर गांव के ही रहने वाले थे। घटना की जानकारी तब हुई जब रविवार की सुबह उनके पुत्र छंगूरी मंडल मवेशियों को चारा देने बासा पर पहुंचे। उन्होंने पिता को सोया देखा तो जगाने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही उन्हें छुआ, पूरा बिछावन खून से लथपथ दिखा। उन्हें तुरंत समझ आ गया कि किसी ने उनके पिता को गोली मार दी है। परिजनों ने तुरंत स्थानीय मुखिया किरण देवी और मुखिया प्रतिनिधि अनिल पोद्दार को सूचना दी, जिन्होंने इस्माईलपुर थाना को तत्काल सूचित किया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धीरज कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्...