शामली, अप्रैल 29 -- थानाभवन। थाना भवन में आयोजित 'किसान तक' का किसान कारवां किसानों के लिए ज्ञान, प्रेरणा और उत्साह का बड़ा मंच बनकर उभरा। प्रदेश के 75 जिलों की विशेष श्रृंखला में यह 69वां पड़ाव रहा, जहां बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर खेती से जुड़ी नई जानकारियां हासिल कीं। कार्यक्रम में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग और गन्ना विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आय बढ़ाने के विभिन्न उपायों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर किसानों को इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। थाना भवन के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर स्थित बीज गोदाम पर आयोजित किसान गोष्ठी कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. अजय कुमार ने आधुनिक खेती तकनीकों, उन्नत बीज, फसल प्रबंधन और पशुपालन के नए तरीकों पर विस्तार से च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.