शामली, अप्रैल 2 -- थानाभवन। क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर की 14 वर्षीय होनहार छात्रा जस्सी सैनी ने योग में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने गांव और क्षेत्र, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। जैसी सैनी, बालेश सैनी की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में पहुंचने पर ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत कर गर्व जताया। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ स्थित रायट बहरा यूनिवर्सिटी में एक राष्ट्रीय स्तर का टैलेंट शो आयोजित किया गया, जिसका नाम "कितना है दम" था। इस प्रतियोगिता में देशभर से 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें डांस, योग और गायन जैसी विभिन्न विधाएं शामिल थीं। योग कैटेगरी में 50 से अधिक प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई।इस कड़े मुकाबले में जस्सी सैनी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक के आधार पर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.