रुडकी, दिसम्बर 6 -- बुग्गावाला। शनिवार को थाना बुग्गावाला परिसर में प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के साथ गोष्ठी आयोजित की। पुलिस ने बुजुर्गों की समस्याएं सुनी। जरूरत पड़ने पर तुरंत थाना या 112 नंबर व बीट सिपाही से संपर्क करने की सलाह दी। बैठक में नशा न करने, सुरक्षित वाहन चलाने और गौरा शक्ति ऐप व ई-एफआईआर सुविधा की जानकारी दी गई। पुलिस ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.