शामली, अप्रैल 16 -- बाबरी। शामली कप्तान द्वारा थाना बाबरी का निरीक्षण किया गया इस दौरान थाना प्रभारी क़ो आवश्यक निर्देश भीं दिए गए। गुरुवार क़ो थाना बाबरी का शामली कप्तान एन पी सिंह द्वारा किये गए निरीक्षण से पूर्व कप्तान शामली 2.15 बजे थाना परिसर में पहुँचने के उपरांत पुलिसकर्मियों सवारा गार्द सलामी दीं गई, इसके बाद उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों के रखरखाव तथा साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान अधिकतर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, हालांकि कुछ छोटी-छोटी खामियां भी सामने आईं। पुलिस कप्तान ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कन्नौज में एसपी ने थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया ...