संभल, अप्रैल 28 -- थाना बनियाठेर को सोमवार को 40 नवागत पुलिस आरक्षी प्राप्त हुए, जिनमें 30 पुरुष और 10 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। सभी नवप्रशिक्षु आरक्षियों को थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने पुलिस कार्यप्रणाली और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बैठक के दौरान आरक्षियों को पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों, अनुशासन, जनता से व्यवहार और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, इसलिए सभी कर्मियों को संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए।प्रशिक्षण के दौरान आरक्षियों को थाने के दैनिक कार्य, अभिलेखों का रखरखाव, गश्त व्यवस्था और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के बारे में भी समझाया गया। यह भी पढ़ें- पुरकाजी थाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.