रांची, मार्च 15 -- रातू,प्रतिनिधि। प्रबुद्ध नागरिक मंच रातू के सदस्यों ने रविवार को रातू थाना प्रभारी आदिकान्त महतो से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया। मंच के रामधीर तिवारी ने थाना प्रभारी से काठीटांड चौक से संबंधित समस्याओ को रखते हुए कहा कि यह प्रमुख बाजार है,यहां पर ऑटो चालक बेतरतीब ढंग से वाहन लगाकर जाम करते हैं। अगर ऑटो चालको को चौक से कुछ दूरी पर वाहन खड़ा करने को कहा जाए तो जाम से निजात मिलेगी। थाना प्रभारी आदिकान्त महतो ने इस पर ध्यान देने की बात कही है। उन्होंने मंच के सदस्यों से कहा कि क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगेगा इसके लिए सभी को पुलिस की मदद करनी होगी। मौके पर कमरूल हक, रीता गुप्ता, राजेन्द्र मिर्धा, शिवपूजन साहू, ममता चौहान सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...