साहिबगंज, अगस्त 18 -- साहिबगंज। जिले में संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बीते दिन मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने निक्षय मित्र के रूप में टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके लिए दूसरे माह की पोषण सहायता के रूप में पोषण किट का वितरण किया।

टीबी मरीजों के लिए पोषण सहायता इस अवसर पर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने 02 टीबी मरीजों, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने 02 टीबी मरीजों को गोद लेकर पहले माह हेतु पोषण किट का वितरण किया तथा जिला परिवहन विभाग के मोटर वाहन निरीक्षक कुमार उत्कर्ष ने अपने द्वारा गोद लिए गए 02 टीबी मरीजों को दूसरे माह का पोषण किट प्रदान किया। पोषण किट वितरण के दौरान अधिकारियों ने टीबी मरीजों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नियमित रूप से दवा ले...