थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह नें पेश की मानवता की मिसाल
चतरा, जून 4 -- कुंदा, प्रतिनिधि। सिद्दकी मोड़ के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान लवालौंग थाना क्षेत्र के आराआतु निवासी हेमनाथ गंझु के रूप में हुई है। वहीं सुरेंद्र गंझु और अंशु गंझु हादसे में घायल हो गए। सुरेंद्र गंझु की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची। स्थिति की गंभीरता देखते हुए थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी से कुंदा स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया। कुंदा स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिससे इलाज शुरू नहीं हो सका। इसके बाद थाना प्रभारी ने घायलों को तुरंत प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चतरा सदर अस्पताल और फिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.