गिरडीह, मई 11 -- बिरनी। आर्ट ऑफ गिविंग संस्था के 13वें अंतरराष्ट्रीय स्थापना दिवस पर शेयर टू शाइन थीम के तहत रविवार को बिरनी प्रखंड के बरहमसिया चौक में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आम जनता व युवाओं को सुरक्षित यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि संस्था की स्थापना 17 मई 2013 को शिक्षाविद् व समाजसेवी डॉ. अच्युत सामंत ने की थी। वे कीट विश्वविद्यालय भुवनेश्वर के संस्थापक एवं पूर्व सांसद हैं। आज यह संस्था मानवता व सेवा का वैश्विक जनआंदोलन बन चुकी है। कार्यक्रम में वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- महनार में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को फूल देकर किया जागरूक थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा कि हेलमेट व सीट बेल्ट के नियमित प्रयोग से दुर्घटनाओं और गंभीर...