पाकुड़, अप्रैल 2 -- पाकुड़िया प्रखंड में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित राधानगर चेकपोस्ट तथा पश्चिम बंगाल के नाचपहाड़ी चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि जैसे शराब की तस्करी, अवैध नकदी का परिवहन तथा संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए हर वाहन की सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.