गिरडीह, दिसम्बर 27 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी ने शुक्रवार शाम अहिल्यापुर गांव स्थित हटिया चौक में अहिल्यापुर सहित आस-पास के गांव के दुकानदारों के साथ बैठक की। बैठक में अहिल्यापुर थाना प्रभारी ने दुकानदारों को चोरों से सतर्क रहने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता जरुरी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम ग्रामीणों के सहयोग से ही चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण हो सकता है। थाना प्रभारी ने कहा कि आप सभी दुकानदार अपने प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरा जरुर लगाए। क्षेत्र में अगर कोई संदिग्ध दिखे तो इसकी सूचना 112 पर डायल करके दे। कोई दुकानदार अगर 2-4 दिन के लिए दुकान बंद करते हैं तो इसकी सूचना थाने में दें। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.