गिरडीह, मार्च 24 -- गावां। गावां थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने मंगलवार को क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए गावां बाजार, राणा टोला एवं माल्डा बाजार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर बह रहे नाली के गंदे पानी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों को तत्काल इसे रोकने का सख्त निर्देश दिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर घरों का गंदा पानी सड़क पर बहाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है और सड़कें भी क्षतिग्रस्त होती है। साथ ही गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घरों की नाली व्यवस्था दुरुस्त रखें और गंदा पानी सड़क पर न बहने दें। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि यदि निर्देशों का पालन नहीं किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.