बोकारो, मई 3 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर खोए तीन मोबाइल को बरामद कर पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने उनके मालिक को थाना में बुलाकर खोए हुए मोबाइल को उनके हवाले कर दिया। जिन लोगों को मोबाइल वापस किया गया , उनमें पेटरवार के सदमा कला पंचायत के सदमा कला गांव निवासी अमर कुमार पांडेय, इसी पंचायत के सदमा खुर्द गांव निवासी चंदन कुमार घांसी और पेटरवार के सिमरा जारा गांव के शिव चंद मांझी के नाम शामिल हैं। उक्त तीनों लोगों ने विभिन्न तिथियों में मोबाइल गुम होने की संहा पेटरवार थाना में दर्ज कराई थी। उक्त तीनों लोगों को थाना में मोबाइल वापस कर दी गई। यह भी पढ़ें- पुलिस के सहयोग से खोया मोबाइल मिला यह भी पढ़ें- हरिद्वार में सिडकुल पुलिस का ऑपरेशन रिकवरी, 152 मोबाइल लौटाए यह भी पढ़ें- ऑपरेशन मुस्कान के तहत ...