थाना प्रभारी ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग महिला की समस्या
बोकारो, जून 4 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित कुमार राय की संवेदनशीलता उस समय देखने को मिली जब उन्होंने एक दिव्यांग महिला की शिकायत सुनने के लिए जमीन पर बैठकर उसकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। यह घटना थाना दिवस के दौरान हुई। गुंडरी निवासी नमिता कुमारी ने आरोप लगाया है कि उन्हें पैतृक संपत्ति में वैधानिक हिस्सा नहीं दिया जा रहा है और परिवार के लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। पंचायत स्तर पर समाधान नहीं मिलने के बाद वह न्याय की उम्मीद लेकर चंदनकियारी थाना पहुंचीं। महिला की स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी ने उसकी पूरी बात ध्यानपूर्वक सुनी और हरसंभव कानूनी सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि आगामी थाना दिवस में दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की निष्पक्ष सुनवाई की जाएगी तथा त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.