पाकुड़, अप्रैल 24 -- प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गुरुवार को सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनूप रोशन भेंगरा ने छात्राओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने और पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। ​थाना प्रभारी ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। उन्होंने वार्डन शर्मिष्ठा गुप्ता चक्रवर्ती से छात्राओं की समस्याओं और विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। इंस्पेक्टर भेंगरा ने स्पष्ट किया कि छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाने को दें। यह भी पढ़ें- हेल्पलाइन नंबर...