पलामू, जनवरी 7 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन थाना की पुलिस ने बुधवार की देर शाम में पाटन के कई चौराहों सहित मुख्य पथों पर वाहन चेकिंग चलाया है। थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चला रहे बिना हेलमेट बाइक सवारों को माला पहनाकर हेलमेट पहनने को जागरूक किया। बाइक चलाने के दौरान हेलमेट सहित आवश्यक कानूनी प्रवधानों को पालन करने को कहा अन्यथा पकड़े जाने पर करवाई एवं नियम संगत फ़ाईन की वसूली होगी। पहली बार माला पहनाकर चेतावनी बतौर सतर्क किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.