गिरडीह, मार्च 29 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना के थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी ने रविवार को क्षेत्र के एक जरुरतमंद युवक को रक्तदान किया है। थाना प्रभारी के इस कार्य से क्षेत्र में उनकी प्रशंसा हो रही है। बता दें कि गांडेय के भयहरण मंडा निवासी नंद किशोर वर्मा का 26 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार कुछ महीनों से किडनी रोग से ग्रसित है। उसका इलाज चल रहा है। शनिवार को उसे खून की आवश्यकता पड़ी। विशाल का ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव था। गांडेय के युवाओं ने खून की आवश्यकता की बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की। रविवार को सोशल मीडिया की खबर देखकर अहिल्यापुर थाना प्रभारी ने रक्तदान करने की इच्छा जताई। जिसके बाद वे रविवार को सदर अस्पताल गि रिडीहपहुंचे और विशाल कुमार को रक्तदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...