देवघर, अप्रैल 12 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। शहर के 52 बीघा रोड स्थित श्री रामकृष्ण आश्रम अनाथालय में रविवार को यहां पल बढ़ रहे अनाथ बच्चों को भोजन के लिए 125 किलोग्राम राशन इंस्पेक्टर इंचार्ज सह थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता द्वारा उपलब्ध कराया गया। इसमें चावल,आटा और दाल शामिल है। इस अवसर पर इंस्पेक्टर इंचार्ज सह थाना प्रभारी आश्रम में रह रहे बच्चों और आचार्य से मिले। कहा कि हम यहां जरूरतमंद, सहारा-विहीन बच्चों को भोजन के लिए राशन देने आए हैं। यह दया या एहसान नहीं, बल्कि अपनों के लिए, अपनों द्वारा निभाया गया फ़र्ज़ है। सेवा तब सच्ची होती है, जब उसमें दिखावा नहीं, सिर्फ़ ज़िम्मेदारी होती है। इसी सोच और इसी मार्गदर्शन के साथ ऐसा किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...