चतरा, मार्च 30 -- बीती देर रात टोनाटांड गांव निवासी 22 वर्षीय विवेक कुमार ने घरेलू विवाद में जहर खा कर अपनी इहलीला समाप्त करना चाहा, लेकिन थाना प्रभारी अभषेक कुमार सिंह ने युवक के मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक को बक्सा डैम के किनारे से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। युवक ने जहर खाते हुए अपना बीडीओ भी शोशल साइट पर छोड़ा है। इस दौरान युवक साफ तौर पर कह रहा है कि किसके कारण जहर खा रहा है। थाना प्रभारी ने वीडीओ के आधार पर उसका लोकेशन निकाला और बिना समय गंवाये मौके पर पहुंचकर जहर खाये युवक को इटखारी अस्पताल में लाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...