लातेहार, जून 16 -- लातेहार प्रतिनिधि। अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति के बैनर तले मनिका प्रखंड के मटलौंग पंचायत के जोगियाटांड में एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सें) के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भुईयां ने की। बैठक में मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास द्वारा अनीता देवी एवं उनके परिजनों के साथ कथित रूप से बिना किसी मामले और सर्च वारंट के घर पहुंचकर अभद्र एवं अमानवीय व्यवहार किए जाने की कड़ी निंदा की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने इस पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे अनुचित बताया। बैठक में लिये गये निर्णय के पश्चात् मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एक ज्ञापन सोमवार को सौंपा गया। यह भी पढ़ें- विस्थापित समिति ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, बाहरी तत्वों पर कार्रवाई की मांग जिलाध्यक...