थाना प्रभारियों को दिए निर्देश
औरैया, मई 25 -- औरैया, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद एवं अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों से संवाद किया। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.