पाकुड़, मई 2 -- महेशपुर, एक संवाददाता। पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की। अपराध गोष्ठी में पुलिस निरीक्षक ने बारी-बारी से थानों के लंबित कांडों, यूडी से संबंधित लंबित कांडों, पूर्व से तथा विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित व प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा करने के पश्चात उसके त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी प्रभारियों को नियमित रूप से दिवा, संध्या और रात्रि गश्ती एवं अवैध परिवहन के खिलाफ छापेमारी करने का निर्देश दिया। मासिक अपराध गोष्ठी में महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, रद्दीपुर ओपी प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.