अलीगढ़, फरवरी 20 -- अलीगढ़। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने शुक्रवार रात को थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया। इसके तहत इंस्पेक्टर अरुण कुमार को सिविल लाइन थाना प्रभारी बनाया गया है। सिविल लाइन इंस्पेक्टर विनोद कुमार को अकराबाद थाने का प्रभारी नियुक्त किया है। इसी तरह अकराबाद इंस्पेक्टर प्रबल प्रताप सिंह को गोधा थाना प्रभारी बनाकर भेजा है। वहीं, गोधा थाना प्रभारी लोकेश बैंसला की राजकीय रेलवे पुलिस में प्रतिनियुक्ति पर स्थानांतरण होने के चलते पुलिस लाइन भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.