शामली, जुलाई 3 -- जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी के आदेशानुसार निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। जिसमें निरीक्षक सतीश कुमार जो प्रभारी निरीक्षक थाना कांधला थे, अब प्रभारी निरीक्षक थाना कैराना बनाए गए हैं। निरीक्षक समयपाल अत्री प्रभारी निरीक्षक थाना कैराना से पुलिस लाइन (मेरठ परिक्षेत्र स्थानांतरण होने के फलस्वरूप) भेजे गए हैं। निरीक्षक सचिन कुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली शामली से पुलिस लाइन (आगरा कमिश्नरेट स्थानांतरण होने के कारण) स्थानांतरित किए गए हैं। निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार गौतम प्रभारी जनसूचना सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली शामली बनाए गए हैं। निरीक्षक बच्चू सिंह पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना कांधला भेजे गए है...