मुंगेर, मार्च 11 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना क्षेत्र के नयाटोला धोबई से लापता हुई दो युवतियों के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिन युवतियों के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था, वे स्वयं थाना पहुंचकर सामने आईं और अपनी शादी के दस्तावेज प्रस्तुत किए। दोनों युवतियों ने दावा किया कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है। मामले को लेकर 24 फरवरी को नयाटोला धोबई निवासी किरण देवी ने तारापुर था में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में उन्होंने बताया था कि, उनकी पुत्री श्वेता कुमारी (19 वर्ष) और भतीजी कोमल कुमारी (20 वर्ष) आरएस. कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने अमरीश कुमार और गुलसागर तांती पर बहला-फुसलाकर दोनों युवतियों का अपहरण करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू क...