मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा 13 साल की किशोरी रविवार को अचानक थाना पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। मां की पिटाई से आहत होकर वह घर से भाग गई थी। मामले को लेकर किशोरी की मां ने सिवाइपट्टी थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें पांच लोगों को नामजद किया था। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि किशोरी का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.