औरैया, अप्रैल 4 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट थाना परिसर तक पहुंचना इन दिनों आम लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। मैन रोड से थाना तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। ऐसे में थाना आने वाले फरियादियों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। थाना परिसर के सामने से लगातार गंदा पानी बहता रहता है, जिससे आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ है। जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को बदबू के साथ-साथ संक्रमण का भी डर सताने लगा है। स्थिति यह है कि बरसात न होने के बावजूद मार्ग पर पानी भरा रहता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।स्थानीय निवासी रामलाल, शिवकुमार, राजेश यादव, सुरेश चंद्र और मुकेश कुमार ने बताया कि कई बार इस समस्या की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.