कोडरमा, मई 30 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा एसपी कुमार शिवशीष ने दूरदराज के क्षेत्रों से आनेवाले फरियादियों की समस्याओं को देखते हुए एक नई पहल शुरू करने का निर्णय लिया है। अब आम लोगों को अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय आने की बजाय एसपी स्वयं विभिन्न थाना क्षेत्रों में पहुंचकर जनसुनवाई करेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

जनता की समस्याएं एसपी ने बताया कि उनके कार्यालय में आने वाले कई फरियादी सतगावां, मरकच्चो, जयनगर समेत जिले के सुदूरवर्ती गांवों से अपनी शिकायत लेकर पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की होती है, जिन्हें बस, ऑटो या अन्य साधनों से छोटे-छोटे बच्चों के साथ लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। सुबह घर से निकलने के बाद उन्हें शाम तक लौटना पड़ता है, जिससे समय, श्रम और धन तीनों की हानि होती है। साथ ही तेज धूप, बा...