हाजीपुर, फरवरी 27 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। होली के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से राजापाकर थाना परिसर में गुरुवार को बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर की अध्यक्षता व थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा के संचालन में शांति समिति की बैठक हुई। पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि होली शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। होली पर्व के अवसर पर असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। खासकर सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों तथा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। होलिका दहन पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। इस अवसर पर नथुनी प्रसाद सिंह, तपसी प्रसाद सिंह, अवधेश राय, जयपत प्रसाद सिंह, हरिशंकर कुमार उर्फ गुड्डू सिंह, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.