गोड्डा, मार्च 1 -- महागामा, एक संवाददाता,। आगामी होली एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को महागामा थाना परिसर में प्रशासन द्वारा शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने मिलकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की।बैठक की अध्यक्षता करते हुए महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सभी पर्व आपसी प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की अपील की।इस अवसर पर महागामा प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, महागामा थाना प्रभारी म...