थाना परिसर में शिवरात्रि पर 48 घंटे का अष्टयाम शुरू
पूर्णिया, फरवरी 17 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ पुराने थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 48 घंटे का अखंड अष्टयाम शुरू हो गया। कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही पूरे परिसर में भक्ति का माहौल व्याप्त हो गया है। अष्टयाम में विभिन्न क्षेत्रों से आई कीर्तन मंडलियां श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर रही हैं। महियारपुर, चंपानगर, मसूरिया से दो कीर्तन मंडलियों के साथ कालीबाड़ी की कीर्तन टीम अपनी प्रस्तुति से लोगों को आकर्षित कर रही है। श्रद्धालु देर रात तक भजन-कीर्तन में शामिल होकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष विभूति कुमार विश्वास, सचिव अमित सिंघानिया, उपसचिव संजू सिंह सहित अन्य कार्यकारी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। स्थानीय श्रद्धालुओं का सहयोग भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.